Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

JPSC CCE Answer Key 2024: यहाँ तुरंत डाउनलोड करें!

4.7/5 - (3 votes)

JPSC CCE 2024: जेपीएससी सीसीई परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड लोक सेवा आयोग जल्द ही संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की आंसर की जारी कर सकता है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय दिया जाएगा।

JPSC CCE Answer Key 2024

झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने संयुक्त सिविल सेवा प्रीलिम्स की परीक्षा 17 मार्च को आयोजित की थी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक थी। अभ्यर्थी नीचे दिए गए सरल स्टेप्स का पालन करके जेपीएससी सीसीएस प्रीलिम्स की आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़े:  PMKVY Certificate Download 2024 :घर बैठे अपने मोबाइल से करें Download कौशल विकास योजना का सर्टिफिकेट
JPSC CCE Answer Key 2024

JPSC CCE Answer Key 2024 Download

  • सबसे पहले jpsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर JPSC Jharkhand CCE Prelims Answer Key 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

JPSC CCE Answer Key: कितने पदों पर भर्ती

जेपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम के तहत कुल 342 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 207 पद डिप्टी कलेक्टर और 35 पद डीएसपी के हैं। इसके अलावा, 155 पद अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए राखी गई हैं। अनुसूचित जाति (SC) के लिए 88 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 31 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 24 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 29 पद उपलब्ध हैं।

JPSC CCE Answer Key 2024 Download: प्रीलिम्स के बाद मेन्स की परीक्षा

झारखंड लोक सेवा आयोग के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा निर्धारित होगी। ध्यान रहे, प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा। इसके बाद उनके दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा।

यह भी पढ़े:  Bihar Vidhan Parishad Admit Card 2024 Download Link: परीक्षा तिथि घोषित! डाउनलोड करें

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.