---Advertisement---

Bihar Udyami Yojana List 2024: सभी श्रेणियां की सूची जारी, 9247 लाभुकों का हुआ चयन

By Vineet Kumar

Updated On:

Follow Us
Bihar Udyami Yojana List 2024
---Advertisement---
4.3/5 - (3 votes)

Udyami Yojana List 2024: बिहार उद्यमी योजना के तहत आवेदन करने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। 23 अगस्त 2024 को, उद्योग विभाग सभागार में कंप्यूटर रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से 9247 लाभुकों का चयन किया गया है। अब, Bihar Udyami Yojana List 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

अगर आपने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत लोन के लिए आवेदन किया था और आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम सूची में है या नहीं, तो इस आर्टिकल में आपको सारी जानकारी मिलेगी। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Bihar Udyami Yojana List 2024 को कैसे चेक और डाउनलोड किया जा सकता है, साथ ही कितने लाभार्थियों का चयन हुआ है।

Bihar Udyami Yojana List 2024: महत्वपूर्ण जानकारी

आर्टिकल का नामBihar Udyami Yojana List 2024
योजना का नामबिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना
शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा
संबंधित विभागउद्योग विभाग, बिहार सरकार
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यसूची को घर बैठे चेक और डाउनलोड करने की सुविधा देना
लोन राशिअधिकतम 10 लाख रुपए
लिस्ट चेक करने की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटudyami.bihar.gov.in

चार श्रेणियों से हुआ 9247 लाभुकों का चयन

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए राज्य के 9247 लाभुकों का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत चार मुख्य श्रेणियों से 2000-2000 लाभार्थियों का चयन किया गया है:

  1. एससी-एसटी उद्यमी योजना
  2. अति पिछड़ा वर्ग
  3. महिला उद्यमी योजना
  4. युवा उद्यमी योजना

इसके अलावा, अल्पसंख्यक कल्याण योजना से 1247 लाभुकों का चयन किया गया है। कुल मिलाकर, सभी चयनित लाभुकों को 10 लाख रुपए तक की सहायता राशि दी जाएगी, जिसमें 50% राशि सब्सिडी के रूप में होगी और शेष 50% राशि लोन के रूप में दी जाएगी।

Bihar Udyami Yojana List 2024
Bihar Udyami Yojana List 2024

Bihar Udyami Yojana List 2024: कैसे चेक और डाउनलोड करें

अगर आपने Bihar Udyami Yojana 2024 के लिए आवेदन किया है और अब सूची चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. महत्वपूर्ण सूचनाएं सेक्शन: होम पेज पर आपको “महत्वपूर्ण सूचनाएं” सेक्शन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमी योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 में चयनित लाभुकों की सूची’ के लिए एक लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
  3. श्रेणी का चयन: आपके सामने विभिन्न श्रेणियों के चयनित लाभुकों की सूची खुलेगी। अपनी श्रेणी के सामने ‘डाउनलोड करें’ पर क्लिक करें।
  4. लिस्ट चेक और डाउनलोड करें: लिस्ट में अपना नाम चेक करें और यदि चाहें तो इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Udyami Yojana List 2024 से संबंधित FAQs

Bihar Udyami Yojana List 2024 कब जारी की गई?

23 अगस्त 2024 को बिहार सरकार के उद्योग विभाग द्वारा यह सूची जारी की गई।

बिहार उद्यमी योजना लिस्ट चेक करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

बिहार उद्यमी योजना लिस्ट चेक करने हेतु https://udyami.bihar.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं।

Bihar Udyami Yojana 2024 के अंतर्गत कितने लाभार्थियों का चयन किया गया है?

इस योजना के अंतर्गत कुल 9247 लाभार्थियों का चयन किया गया है।

इस प्रकार, Bihar Udyami Yojana List 2024 को चेक और डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया को आप आसानी से ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं। उम्मीद है, इस जानकारी से आपको मदद मिलेगी।

Avatar of Vineet Kumar

विनीत कुमार govinfohindi.com वेबसाइट के संपादक (Editor) के साथ लेखक भी हैं, जहाँ वे सरकारी नौकरी, सरकारी योजना, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, आदि से सम्बंधित लेख लिखते हैं। विनीत उत्तर प्रदेश कानपुर देहात ( झींझक ) के रहने वाले हैं। इन्हें इस क्षेत्र में 2 साल से अधिक का अनुभव है। इन्होने CSJM Kanpur University से अपनी स्नातक की है । वे अपने अनुभव से Govinfohindi.com पर लिखे गए सभी पोस्ट का संपादन के साथ लेख भी लिखते है.

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.