---Advertisement---

UPBOCW Portal 2024: उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड: यूपी श्रम विभाग पंजीकरण, आवेदन स्थिति @ upbocw.in

By Gov Info Hindi Team

Updated On:

Follow Us
UP labor card
---Advertisement---
4.7/5 - (4 votes)

UPBOCW Portal 2024: देश के सभी श्रमिक नागरिकों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का प्रचालन किया जाता है। इसी तरह, सरकार ने श्रमिक नागरिकों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है, जिसका नाम upbocw.in है। इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभी श्रमिक श्रेणियों के नागरिकों को श्रम विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं का लाभ हो सकता है। इस पोर्टल पर उपलब्ध किए जाने वाले विभिन्न प्रकार की योजनाओं से उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को लाभ होगा। UPBOCW Portal पर लाभ प्राप्त करने के लिए पहले श्रमिक नागरिकों को अपना पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण के बाद, उन्हें श्रमिक पंजीयन कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें सभी केंद्रीय और राज्य स्तर पर श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं की सुविधा और सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी।

UPBOCW Portal 2024

UPBOCW Portal को उत्तर प्रदेश के श्रमिकों के लिए आरंभ किया गया है, जिसके लिए उत्तर प्रदेश के सभी श्रमिक वर्ग को श्रम विभाग में पंजीकरण करना अनिवार्य है। इस पंजीकरण के बाद, लाभार्थियों को मजदूर कार्ड प्रदान किया जाता है, जिससे वे श्रमिक विभिन्न प्रकार की योजनाओं से होने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। UPBOCW का पूरा नाम “उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड” है। इस पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ हो सकता है। श्रम विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के श्रमिक नागरिकों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए, इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सकता है। UPBOCW Portal पर उपलब्ध विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए, श्रमिक को अपना पंजीकरण करना होगा। राज्य के 18 से 60 वर्ष की आयु वाले सभी श्रमिक नागरिक UPBOCW Portal पर पंजीकरण कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश श्रम विभाग पंजीकरण के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम  UPBOCW
पोर्टल का नाम  उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड
विभाग  श्रम विभाग
लाभार्थी  राज्य के श्रम नागरिक
उद्देश्य  पंजीकृत श्रमिकों को अनेक प्रकार की श्रमिक योजनाओं का लाभ प्रदान करना
राज्य  उत्तर प्रदेश
साल  2024
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट  https://upbocw.in/index.aspx

UP Labor Registration UPBOCW Objectives

UPBOCW (उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड) पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को यूपी श्रमिक पंजीयन कार्ड के माध्यम से सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि वे सरकार द्वारा जारी सभी योजनाओं का बिना किसी समस्या के उपयोग कर सकें। इससे श्रमिक मजदूरों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। उत्तर प्रदेश के श्रमिक मजदूर अपने घर से ही ऑनलाइन पोर्टल पर श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। UPBOCW Portal पर सभी सरकारी योजनाओं का विवरण श्रमिक नागरिकों के लिए उपलब्ध है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और जीवन स्तर में सुधार हो सकता है।

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड पर उपलब्ध योजनाएं

राज्य के सभी मजदूर वर्ग को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए UPBOCW Portal पर श्रमिक योजनाओं को उपलब्ध किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से श्रमिक नागरिक विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उनका लाभ उठा सकते हैं। पोर्टल पर उपलब्ध योजनाओं का विवरण निम्न प्रकार है।

  • मेधावी छात्र पुरस्कार योजना
  • सौर ऊर्जा सहायता योजना
  • शिशु हित लाभ योजना
  • चिकित्सा सुविधा योजना
  • निर्माण कामगार बालिका मदद योजना
  • निर्माण कामगार मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना
  • कौशल विकास तकनीकी योजना
  • गंभीर बीमारी सहायता योजना
  • आवासीय विद्यालय योजना
  • अक्षमता पेंशन योजना
  • निर्माण श्रमिक भोजन सहायता योजना
  • कन्या विवाह योजना
  • मातृत्व लाभ योजना
  • पेंशन सहायता योजना
  • निर्माण कामगार अंत्येष्टि योजना
  • आवास सहायता योजना
  • संत रविदास शिक्षा सहायता योजना

UPBOCW Portal में पंजीकरण कार्य लाभार्थी सूची

UPBOCW (उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड) पोर्टल पर निम्नलिखित कार्य में लगे श्रमिक पंजीकरण कर सकते हैं। जिन के कार्यों का विवरण निम्न प्रकार है। 

  • बढ़ई का कार्य
  • कुआं खोदना
  • रोलर चलाना
  • छप्पर डालने का कार्य
  • प्लंबर
  • लोहार
  • राजमिस्त्री का कार्य
  • सड़क निर्माण
  • मोजैक पॉलिश
  • मिक्सर चलाने का कार्य
  • इलेक्ट्रिक वर्क
  • पुताई
  • सुरंग निर्माण
  • हथोड़ा चलाने का कार्य
  • टाइल्स लगाने का कार्य
  • कुए से गाद हटाने का कार्य
  • चट्टान तोड़ने का कार्य या खनिकर्म
  • मार्बल एवं स्टोन वर्क
  • स्प्रे वर्क या मिक्सिंग वर्क
  • चौकीदारी (निर्माण स्थल पर सुरक्षा प्रदान करने के लिए)
  • चुना बनाना
  • मिट्टी का काम लिफ्ट एवं स्वचालित सीढ़ी की स्थापना का कार्य
  • सीमेंट कंक्रीट आदि ढोने का कार्य
  • ईंट भट्टों पर ईंट निर्माण का कार्य
  • रसोई में उपयोग हेतु मॉड्यूलर इकाइयों की स्थापना
  • खिड़की ग्रिल दरवाजे आदि की स्थापना का कार्य
  • बड़े आंतरिक कार्य जैसे मशीनरी पुल निर्माण कार्य आदि
  • ठंडी एवं गर्म मशीनरी की स्थापना और मरम्मत का कार्य
  • बांध, पुल, सड़क का निर्माण या भवन निर्माण

यूपी श्रमिक पंजीकरण करने हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पैन कार्ड
  • रजिस्टर मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक

UPBOCW पंजीकरण करने के लिए पात्रता

  • UPBOCW Portal पर केवल उत्तर प्रदेश के श्रमिक ही आवेदन कर सकते हैं।
  • उत्तर प्रदेश के मूल निवासी ही लेबर कार्ड के लिए पंजीकरण करने हेतु पात्र होंगे।
  • वही श्रमिक नागरिक पंजीयन करने हेतु पात्र होंगे जिन्होंने 1 साल के टाइम पीरियड के समय 90 दिन का काम किया होगा।
  • परिवार के मुखिया के नाम पर ही श्रमिक कार्ड बनाया जाएगा।
  • अपनी सुविधा के अनुसार श्रमिक नागरिक ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।  

UPBOCW Portal पर श्रमिक पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UPBOCW) की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
UPBOCW Portal 2023
  • होम पेज पर आपको श्रमिक पंजीयन आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
UPBOCW Portal 2023
  • अब आपको इस पेज पर पूछी गई जानकारी जैसे आधार कार्ड या आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको अपने मंडल और अपने जनपद का चयन करना होगा। 
  • अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा। जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन करने के लिए फॉर्म खुल जाएगा। 
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आप को सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप यूपी श्रमिक कार्ड पंजीकरण करने की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

श्रमिक पंजीकरण आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको श्रमिक पंजीयन आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए UPBOCW की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • होम पेज पर आपको श्रमिक पंजीयन की स्थिति जानने के लिए यहां क्लिक करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
श्रमिक पंजीकरण आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?
  • आप इस पेज पर अपने आवेदन की स्थिति को आधार कार्ड संख्या, आवेदन संख्या या पंजीयन संख्या के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
  •  इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Reset के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आपके आवेदन से संबंधित सभी जानकारी आ जाएगी।

UPBOCW 2024 श्रमिक सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UPBOCW) श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको श्रमिक सर्टिफिकेट डाउनलोड करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर दो ऑप्शन दिखाई देगे। आधार कार्ड संख्या है या पंजीयन संख्या।
  • आपको इन दोनों में से किसी एक नंबर को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने श्रमिक सर्टिफिकेट आ जाएगा।
  • जिसे आप डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं। 

यूपी श्रमिक जिलेवार सूची देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको श्रमिक सेक्शन में श्रमिकों की सूची जनपद वार/ब्लॉक वार के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज अपने जनपद का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको नगर निकाय या विकासखंड का चयन करना होगा।
  • अब आपको कार्य की प्रकृति का चयन कर कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने श्रमिक जिलेवार सूची खुल जाएगी।

GovInfoHindi.com पर हमारा उद्देश्य सरकारी योजनाओं, नीतियों और सेवाओं के बारे में सटीक, समय पर और व्यापक जानकारी हिंदी में प्रदान करना है। हम समझते हैं कि महत्वपूर्ण जानकारी को उस भाषा में प्राप्त करना कितना महत्वपूर्ण है जो जनता के दिल के करीब हो, और हम हिंदी भाषी आबादी के लिए सूचना की खाई को पाटने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.